Select Page

मछली इमल्शन उर्वरक एक जैविक उद्यान उर्वरक है, जो पूरी मछली या मछली के कुछ हिस्सों से बनता है। यह उर्वरक एन.पी.के का 4-1-1 का अनुपात प्रदान करता है। इसमें उपस्थित नाइट्रोजन को त्वरित नाइट्रोजन के रूप बढ़ावा देने के लिए इसे अक्सर फोलिअर-स्प्रे के रूप में उपयोग किया जाता है।

घर का बना मछली इमल्शन उर्वरक:-

घर पर मछली इमल्शन उर्वरक बनाना एक कठिन काम की तरह लग सकता है; जब तक कि, इसकी गंध अच्छी तरह से उस लायक न हो जाए। घर पर बना मछली इमल्शन, वाणिज्यिक इमल्शन की तुलना में सस्ता होता है, और आप एक ही समय में इसका एक बड़ा जत्था बना सकते हैं। घर के बने पायस में पोषक तत्व भी पर्याप्त रूप में होते हैं, जो व्यावसायिक रूप से उपलब्ध उत्पादों में नहीं होते हैं, क्योंकि व्यावसायिक मछली इमल्शन उर्वरक मछली के कचरे वाले भागों से बना होता है, न कि पूरी मछली से, जिसमें कम मात्रा में प्रोटीन, कम मात्रा में तेल, और कम मात्रा में हड्डी उपलब्ध होता है। घर के बने मछली इमल्शन उर्वरक के लाभ इसको और भी ज्यादा आश्चर्यजनक बना देता है। मिट्टी की सेहत के लिए, तप्त खाद और रोग नियंत्रण के लिए बैक्टीरिया और कवक का होना आवश्यक होता है। घर के पर बने इमल्शन उर्वरक में बहुत सारे सूक्ष्मजीव जीवाणु होते हैं जबकि वाणिज्यिक इमल्शन उर्वरक में कुछ ही सूक्ष्मजीव जीवाणु उपस्थित होते हैं, यदि उसमें कोई सूक्ष्मजीव हो तो ।

बनाने की विधि:-

ताजा मछली इमल्शन उर्वरक मिश्रण को आसानी से बनाने के लिए एक भाग ताज़ी मछली, तीन भाग बुरादा और एक बोतल सल्फर मुक्त गुड़ का शीरा मिलाया जाता है। आमतौर पर इसमें थोड़ा पानी मिलाना आवश्यक होता है। इस मिश्रण को ढक्कन वाले एक बड़े कंटेनर में रखा जाता है। लगभग दो सप्ताह तक इस मिश्रण को अच्छी तरह हिलाया और घुमाया जाता है, जब तक मछली अच्छी तरह टूट न जाए।

मछली इमल्शन  उर्वरक का उपयोग कैसे करें:-

पौधों पर मछली के इमल्शन उर्वरक का उपयोग करना एक सरल प्रक्रिया है। मछली के इमल्शन उर्वरक को हमेशा पानी से पतला करना पड़ता है। इसका सामान्य अनुपात बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच मछली इमल्शन उर्वरक और 1 गैलन पानी होना चाहिए। इस बने हुए मिश्रण को एक छिड़काव करने वाली बोतल में डालें और फिर सीधे पौधे की पत्तियों पर छिड़काव करें। पौधों के आधार के आसपास भी पतला मछली का इमल्शन उर्वरक डाला जा सकता है। निषेचन के बाद पानी देने पर पौधों को पूरी तरह से इमल्शन उर्वरक लेने में मदद मिलेगी।

Poonam Singh

Poonam Singh

Poonam Singh

Poonam Singh, M.Sc.(Bio-Chemistry), Content writer, Self Shiksha, Lcoatips, Candidviews, Quikpills and Former Research Director at NEEW

Follow by Email
LinkedIn
Share